Categories: हिमाचल

चुनाव के लिए धर्मशाला में जंग तेज, नगर निगम के 4 वार्डों में किस्मत आजमा रहे 3 पूर्व पार्षद

धर्मशाला के चुनाव में जीत के लिए जंग तेज हो गई है। नगर निगम के पहले चार वार्डो में से तीन में पूर्व पार्षद किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें से दो पार्टी की टिकट तो एक बतौर आजाद रणभूमि में उतरा है। फरसेटगंज, भागसूनाग और मैक्लोडगंज में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के खिलाफ अपने ही बागी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। वार्ड तीन मैक्लोडगंज में मुकाबला काफी रोचक है। यहां से पूर्व उपमहापौर ओंकार नैहरिया भाजपा और पूर्व में कांग्रेस समर्थित पार्षद रहीं माया देवी आजाद रूप से चुनाव लड़ रही हैं।

कांग्रेस ने अजीत नैहरिया को टिकट दी है। इसी वार्ड से भाजपा से छिटके तीन और बतौर आजाद खड़े हुए हैं। ओंकार का अपना वार्ड दो भागसूनाग आरक्षित हो गया है, ऐसे में भाजपा ने उन्हें वार्ड तीन मैक्लोडगंज से टिकट दी है। वार्ड एक फरसेटगंज से कांग्रेस से पूर्व में रहे रणधीर सिंह की जगह पर उनकी रिश्तेदार सुधा राणा पर कांग्रेस ने दांव खेला है। वहीं भाजपा ने रेखा देवी के रूप में नया चेहरा दिया है। यह वार्ड महिला के आरक्षित है। यहां कांग्रेस व भाजपा सहित कुल पांच महिलाएं मैदान में हैं।

वार्ड दो भागसूनाग से ओंकार नैहरिया पार्षद थे, लेकिन यह वार्ड महिला के लिए आरक्षित हो गया। ऐसे में कांग्रेस ने रजनी देवी और भाजपा ने मोनिका पठानिया को टिकट थमाई है। इस वार्ड में भी पांच महिलाएं किस्मत आजमा रही हैं। हालांकि मुख्य जंग कांग्रेस और भाजपा के बीच ही है, पर निर्दलीय रूप से खड़ी महिलाएं मुकाबला रोचक बना रही हैं। वार्ड तीन मैक्लोडगंज में मुकाबला इस बार कड़ा होगा। इस वार्ड से पार्टी की टिकट न मिलने पर पूर्व में कांग्रेस से पार्षद रहीं माया देवी बतौर आजाद खड़ी हो गई हैं। कांग्रेस ने अजीत नैहरिया पर भरोसा जताया है। वहीं, अपना वार्ड बदलकर ओंकार नैहरिया भाजपा की ओर से चुनावी दौड़ में हैं। इस वार्ड में मुकाबला रोचक होने वाला है, क्योंकि भाजपा से दूर हुए तीन अन्य कार्यकर्ता भी किस्मत आजमा रहे हैं। वार्ड से सात प्रत्याशी जीत दर्ज करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

वार्ड नंबर चार कश्मीर हाउस में मुख्य मुकाबला भाजपा व कांग्रेस के बीच ही है। यहां से कांग्रेस ने अपनी पुरानी पार्षद नीनू शर्मा पर विश्वास जताया है, तो भाजपा ने उनके मुकाबले में नीलम सूद पर दांव खेला है। अनुज कश्यप भी आजाद चुनाव मैदान में हैं। वार्ड नंबर से सुजाता अग्रवाल, दो से निशा नैहरिया, तीन से दिनेश कपूर, राजेंद्र कुमार और महेंद्र सिंह भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ उतरे हैं। हालांकि पार्टी ने उन्हें प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है, लेकिन यह भाजपा की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।

Samachar First

Recent Posts

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

23 mins ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

1 hour ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

2 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

2 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

2 hours ago

HP Board ने जारी किया TET परीक्षा का शेड्यूल, जाने कब कौन सा पेपर

धर्मशाला: एचपी बोर्ड धर्मशाला ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) परीक्षा का शेड्यूल जारी कर…

3 hours ago