हिमाचल

जस्टिस अमजद ए सईद ने हिमाचल हाईकोर्ट के 27 वें मुख्य न्यायधीश के रूप में ली शपथ

बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस अमजद ए सईद ने गुरुवार को हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली है। राजभवन शिमला में सुबह साढ़े नौ बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। अमजद ए सईद हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के 27वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर जस्टिस अमजद ए सईद को हिमाचल के मुख्य न्यायधीश बने हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की क़ानून व्यवस्था अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर है। जस्टिस अमजद ए सईद ने विधिवत रूप से शपथ ग्रहण किया है उनका हिमाचल में स्वागत हैं। वह मिलजुल कर प्रदेश के लिए काम करेंगे।

वंही, जस्टिस अमजद ए सईद ने कहा की हिमाचल प्रदेश बहुत सुन्दर प्रदेश हैं। उनकी कोशिश होंगी की पांच साल से लंबित केस को सॉल्व किया जाये। लोगों को न्याय दिया जाएगा। पिछड़े दबे कुचले वर्ग को न्याय दिया जायेगा। सभी को घर द्वार पर न्याय मिल सके इसके लिए कानूनी रूप से जागरूक किया जाएगा। दबे व पिछड़े वर्ग को कानूनी सहायता का प्रावधान किया जाएगा।

जस्टिस अमजद ए सैयद 21 जनवरी, 2023 तक हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के तौर पर अपनी सेवाएं देंगे। 21 जनवरी 1961 को जन्मे अमजद ए सईद ने वर्ष 1984 में बॉम्बे यूनिवर्सिटी से कानून में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वह बॉम्बे हाईकोर्ट में सहायक सरकारी वकील भी रहे। 25 मई को निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक 62 वर्ष की आयु पूरी होने पर सेवानिवृत्त हुए थे। उसके बाद जस्टिस सबीना को हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

Balkrishan Singh

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

8 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

8 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

8 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

8 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

8 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

11 hours ago