Categories: हिमाचल

ज्वालामुखी: अधवाणी पंचायत के ग्रामीणों ने घर पर बनाए 3000 मास्क, लोगों को फ्री में बांटे

<p>दुनिया भर में कोरोना वायरस जैसी महामारी पैर पसार रही है जिसके चलते इस आपदा से बचाव के लिए सेनेटाइजर और मास्क की भारी कमी है। सेनेटाइजर और मास्क या तो मिल नहीं रहे और अगर मिल भी रहे हैं तो महंगे दाम वसूले जा रहे हैं।</p>

<p>ऐसे में ज्वालामुखी उपमंडल की ग्राम पंचायत अधवाणी के पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी सुनील राणा और उनकी टीम ने लगभग 100 महिलाओं के साथ मिलकर मास्क बनाने काम शुरू किया है। खास बात यह है कि हर ग्रामीण महिला अपने-अपने घर मे बैठकर मास्क तैयार कर रही हैं तो वहीं पुरूष भी उनका साथ दे रहे हैं। इन्होंने अब तक 3000 मास्क तैयार करके बांटने का काम भी शुरू कर दिया गया है।</p>

<p>सुनील ने कहा कि कोरोना जैसी भयानक बीमारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और बार-बार साबुन से हाथ धोने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि महिलाएं दिन-रात मास्क बनाने में जुटी हैं और मास्क प्रवासियों और जरूरत मंद लोगों को मुफ्त में वितरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने अपने और जनसहयोग से यह कार्य शुरू किया और अब पूरी पंचायत में मास्क भी बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हमें सेनेटाइजर बनाने की विधि बता दे तो हम वो भी बनाना शुरू कर सकते हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago