Categories: हिमाचल

खली की रेसलिंग पर मेहरबानी, लेकिन कबड्डी के खिलाड़ियों से परेशानी!

<p style=”text-align:justify”>हिमाचल सरकार खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए खूब दावे कर रही है। लेकिन, देश में कबड्डी के शीर्ष चेहरों में शुमार अजय ठाकुर के साथ सरकारी रवैया पूरी पोल खोलने के लिए काफी है। प्रदेश में &#39;द ग्रेट खली&#39; की WWE रेसलिंग को लेकर सरकार ने तो खूब प्रचार किए और दरियादिली दिखाई। यहां तक कि खली के इवेंट पर मचे बवाल को लेकर सरकार के खेल मंत्री अभी तक पिच पर डंटे हुए हैं और कार्यक्रम के पक्ष में लगातार बैटिंग कर रहे हैं। लेकिन, कबड्डी के खेल और इसके धुरंधर खिलाड़ी अजय ठाकुर के बारे में सुध लेने की किसी को फिक्र नहीं है।&nbsp;</p>

<p style=”text-align:justify”>कबड्डी की दुनिया में स्टार रेडर नाम से मशहूर अजय ठाकुर को सरकार भूल चुकी है। दुनिया भर में देश का नाम रौशन करने वाले इस खिलाड़ी के लिए ना सिर्फ जयराम सरकार बल्कि वीरभद्र सरकार भी उदासीन रही थी। कबड्डी विश्वकप में भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले ठाकुर को आज तक &#39;सम्मान राशि&#39; नहीं दी गई। पिछले 2 सालों में किसी भी सरकार ने इस स्टार रेडर के लिए सम्मान राशि की घोषणा नहीं की। जबकि, ओलिंपिक और एशियन खेलों में देश और प्रदेश के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को यह सम्मान राशि दी जा चुकी है।</p>

<p style=”text-align:justify”>अजय ठाकुर की टीम ने साल 2016 में ईरान के तेहरान में आयोजित एशियन कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। हालांकि, तब उन्हें पुलिस विभाग में डीएसपी की नौकरी प्रदान की गई। लेकिन, जहां तक सम्मान राशि की बात है वह आज तक इस खिलाड़ी को नहीं दी गई है।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

7 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

7 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

9 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

10 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

11 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

11 hours ago