हिमाचल

कांगड़ा वैली कार्निवल: RS बाली ने की दूसरी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता

कांगड़ा वैली कार्निवल की दूसरी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस बाली ने की. इस अवसर पर बाली की धर्मपत्नी भूमिका बाली उनके साथ रहीं.
कार्यक्रम में राज्य लोकायुक्त सी.बी. बारोवालिया और उसकी धर्मपत्नी कुमकुम बारोवालिया, मेयर ओंकार नैहरिया, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू सहित अन्य गणमान्य तथा बड़ी संख्या में कांगड़ा जिलावासी उपस्थित रहे. उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बाली और अन्य मेहमानों को सम्मानित किया.
पर्यटन विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता
इस दौरान आर.एस बाली ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन अधोसंरचना में सुधार को लेकर का काम फोकस किया गया है. प्रदेश सरकार ने पर्यटन संबंधी परियोजनाओं के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है.
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विजन के अनुरूप एक नई पर्यटन नीति तैयार करने पर गहन विचार किया जा रहा है. इसमें प्रदेश के अनछुए स्थलों को प्रमुखता से उभारने की दिशा मे काम किया जाएगा. ताकि बड़ी संख्या में पर्यटकों को प्रदेश की ओर आकर्षित किया जा सके.
उन्होंने विश्वास जताया कि कांगड़ा वैली कार्निवल की पहल कांगड़ा में पर्यटन विकास में नया आयाम जोड़ेगी. कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर, एसडीएम धर्मशाला धर्मेश सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे.
Kritika

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

27 mins ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

45 mins ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

48 mins ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

1 hour ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

17 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

17 hours ago