Follow Us:

हिमाचल की ये बेटी हर साल बांधती है पेड़ को राखी, अब मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

गौरव, कुल्लू |

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला से ताल्लुख रखने वाली एक ऐसी बेटी जो हर साल रक्षा बंधन पर पेड़ को राखी बांधती है और अब उसे राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा। लिहाजा, लाहौल स्पीति जिला की नन्ही पर्यावरणविद 14 वर्षीय कल्पना ठाकुर को राष्ट्रीय एकात्मकता पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

यह पुरस्कार उन्हें पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया जाएगा। यह पुरस्कार हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद की ओर से ऊना के कन्या महाविद्यालय में पहली मार्च को एक सम्मान समारोह के दौरान दिया जाएगा। कल्पना ने सिर्फ सामान्य क्षेत्र में ही पर्यावरण क्षेत्र में कार्य नहीं किया बल्कि 18000 फीट ऊंची मूलिंग पीक, 18870 फीट ऊंची खारदुंगला पीक को फतह करके भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है।

इसके अलावा उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसा सकारात्मक संदेश देने का भी काम किया है। कल्पना के पिता किशन लाल ठाकुर स्वयं पर्यावरण विद है वह ग्रीन मैन के अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस समारोह के दौरान कल्पना ठाकुर के अलावा सात उत्तर भारत की उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानि किया जाएगा।