हिमाचल

नवरात्रों पर शिमला के कालीबाड़ी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, भंडारे के साथ भजन-कीर्तन

शिमला: चैत्र नवरात्रि 2022 आज से शुरू हो गए हैं। देवभूमि हिमाचल के शक्तिपीठ में 2 साल बाद श्रद्धालु बिना रोक-टोक व बंदिशों के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे। कोरोना बंदिशें हटने के बाद मंदिरों में घंटियों की मधुर ध्वनि सुनने को मिल रही है।

वहीं अब मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया जाएगा और भजन और कीर्तन किए जा सकेंगे। इसी कड़ी में शिमला के कालीबाड़ी मंदिर में भी पहले नवरात्र को श्रद्धालुओं का तांता देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर में माता के दर्शन के लिए लोग पहुंच रहे हैं।

कालीबाड़ी मंदिर के पुजारी मुक्ति चक्रवर्ती ने बताया कि करोना काल के लगभग 2 साल बाद अब लोग बेरोक-टोक माता के दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम दिन माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जा रही है। इस बार मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने आज की युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए कहा कि जिस तरह अन्य त्योहारों को मनाया जाता है उसी तरह नवरात्रों में मां की पूजा अर्चना करनी चाहिए। सभी इन नवरात्रों में अपने प्रदेश देश की उन्नति और शांति के लिए प्रार्थना जरूर करें।

Balkrishan Singh

Recent Posts

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

19 mins ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

1 hour ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

4 hours ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

4 hours ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

5 hours ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

5 hours ago