Follow Us:

अगले सीएम चेहरे पर दिया जवाब, कहा हाईकमान के हर कार्य को करने में सक्षम

कंगना बोलीं हिमाचल को केंद्र से मिल चुका 10 हजार करोड़
आपदा में गैर मौजूदगी के सवाल पर विपक्ष को घेरा


मंडी। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में इन दिनों सांसद कंगना रणौत के बयान चर्चा में हैं। मंडी के माता सिद्ध काली मंदिर परिसर में आयोजित यज्ञ दिवस पर कंगना रणौत ने कहा कि अब तक केंद्र सरकार से हिमाचल को 10 हजार करोड़ रुपये मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र से मदद राजनीतिक सुविधा पर आधारित नहीं होती, बल्कि यह राज्य की जरूरत और पीएम मोदी की संवेदनशीलता को दर्शाती है।

कंगना ने कहा कि 2014 से पहले की सरकारों ने हिमाचल प्रदेश को अक्सर नजरअंदाज किया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश को हर बार सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार को इस सहायता के लिए आभार व्यक्त करना चाहिए, न कि इस पर कोई टिप्पणी करनी चाहिए।

जब उनसे अगले मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सवाल पूछा गया तो कंगना ने कहा कि राजनीति में उन्होंने यह समझ लिया है कि यहां केवल समाजसेवा ही मायने रखती है। व्यक्तिगत होने पर केवल पीड़ा ही मिलती है। उन्होंने कहा कि वह बचपन से लेकर आज तक हर क्षेत्र में अपनी योग्यता का परिचय देती आई हैं और पार्टी हाईकमान के हर कार्य को करने में पूरी तरह सक्षम हैं।

मंडी के सेरी मंच में महायज्ञ में पहुंची सांसद कंगना रनोट माता सिद्धकाली के दर्शन

वहीं आपदा के दौरान उनकी गैरमौजूदगी पर उठे सवाल का जवाब देते हुए कंगना ने कहा कि प्रदेश में कुछ लोग हीन भावना के चलते जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अब तक दो बार आपदा प्रभावित इलाकों में पहुंच चुकी हैं और लगातार लोगों के बीच जाकर राहत और सहयोग कर रही हैं
Kangana Ranaut Himachal politics statement

इस मौके पर कंगना रणौत ने प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि “मोदी है तो मुमकिन है” सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि यह जमीनी हकीकत है। कंगना ने अपने संसदीय क्षेत्र की जनता से “एक पेड़ मां के नाम” योजना को सफल बनाने का आह्वान भी किया।