Follow Us:

बॉलीवुड क्वीन कंगना हिमाचल में उगाएंगी ये खास फल

समाचार फर्स्ट |

बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत मनाली के सिमसा स्थित में बंगला बनकर तैयार है। जहां कंगना अपने बगीचे में विदेशी किस्म के सेब उगाएंगी। कंगना ने बगीचे में सेब के नए पौधे लगाने की इच्छा जताई है। सिमसा में बंगले की करीब डेढ़ बीघा जमीन पर सेब का बगीचा है। बगीचे में कुछ पौधे खराब होने लगे हैं। इनकी जगह नए पौधे लगाने पर विचार किया जा रहा है।

इसके लिए रोहड़ू समेत अन्य जगहों में भी सेब पौधों को लेकर संपर्क साधा जा रहा है। अच्छी विदेशी वैरायटी को चरणबद्ध तरीके से बगीचे में लगाया जाएगा। हाल ही में कंगना के पांव में चोट लगने पर वह आराम करने के लिए करीब तीन-चार दिन अपने बंगले में गुजार चुकी हैं।

इधर, कंगना के पिता अमरदीप रणौत ने बताया कि कंगना ने अपने बगीचे में सेब की नई किस्में लगाने की इच्छा जताई है। इस संबंध में वह खुद भी एक्सपर्ट की राय ले रही हैं। वह मनाली स्थित अपने घर में प्राकृतिक सौंदर्य के बीच समय गुजारने के लिए बेताब हैं।