हिमाचल

कांगड़ा: वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाने वालों को आएगी प्रशासन की कॉल

कांगड़ा जिला में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी नागरिकों को 30 नवंबर तक दोनों खुराकें देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिला में प्रतिदिन तीस हजार नागरिकों का कोविड टीकाकरण किया जाएगा। दूसरी डोज से वंचित लोगों को फोन के माध्यम से जिला प्रशासन की ओर से संपर्क किया जाएगा ताकि उनका टीकाकरण करवाया जा सके। यह जानकारी उपायुक्त कांगड़ा ने सोमवार को टीकाकरण अभियान की समीक्षा बैठक के दौरान दी।

उपायुक्त ने कहा कि पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को भी टीकाकरण अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। पंचायत सचिवों को अपने अपने क्षेत्रों में वैक्सीन से वंचित लोगों को टीकाकरण केंद्र तक पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही विकास खंड अधिकारियों को भी कोविड टीकाकरण केंद्रों का नियमित तौर पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि जिला में पहली डोज के 12 से 16 सप्ताह औप 16 सप्ताह से ज्यादा समयावधि के पश्चात भी दूसरी डोज नहीं लगवाने वाले नागरिकों का डाटा बेस तैयार किया गया है। उनको दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जा रहा है ताकि 30 नवंबर से पहले दूसरी डोज लगवा सकें। इसके अलावा जिला स्तर पर कोविड टीकाकरण अभियान की मॉनिटरिंग और टीकाकरण की दूसरी डोज से वंचित लोगों से संपर्क करने के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

3 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

4 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

4 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

6 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

6 hours ago