Categories: हिमाचल

कांगड़ा: पर्यटन की दृष्टि से विकसित न होने पर अपना अस्तित्व खोता जा रहा पांडवों द्वारा निर्मित बाथू की लड़ी

<p>हिमाचल प्रदेश में कई अद्भुत तीर्थ स्थल हैं जोकि किसी पहचान के मोहताज नहीं है। ऐसा ही तीर्थ स्थल पौंग झील के मध्य में पांडवों द्वारा अज्ञातवास के दौरान निर्मित बाथू की लड़ी है जोकि पौंग झील का जलस्तर बढ़ने के कारण 6 माह झील में समाया रहता है और 6 माह तक पानी के बाहर आता है। इस स्थल पर एक सीढ़ीनुमा ऊंची गोलाकार मीनार खड़ी है और साथ में मन्दिर, प्रवेशद्वार, निकासीद्वार और पास में एक गहरा कुआं भी है। जब यह तीर्थ स्थल पानी से बाहर होता है तो काफी संख्या में पर्यटक इस स्थल को देखने आते हैं लेकिन बहुत ही कम लोग इसका इतिहास जानते हैं।</p>

<p>बताया जाता है कि इस तीर्थ स्थल का निर्माण पांडवों द्वारा अज्ञातवास के दौरान स्वर्ग को जाने के लिए किया गया था। इस बाथू की लड़ी का निर्माण एक ही रात में करना था तो पांडवों ने 6 माह की एक रात बनाकर इसका कार्य शुरू किया। स्वर्ग तक पहुंचने के लिए अभी अढ़ाई पौढियां ही शेष बची थीं कि साथ ही में कोल्हू पर तेल निकाल रही तेलिन चिल्ला कर बोली कि मैंने 6 माह का काम कर लिया है लेकिन रात खत्म ही नहीं हो रही है। इसके साथ ही सीढ़ियां गिर गईं और पांडव इसको अधूरा छोड़कर आगे चलते बने।&nbsp;</p>

<p>पांडवों द्वारा इसके अंदर शिव मंदिर भी आराधना के लिए बनाया गया था। पेयजल व स्नानादि के लिए कुआं निर्मित किया था। इस स्थल में पौंग बांध बनने से पहले द्रोपदी के हाथों से कढ़ाई की गई शॉल भी थी और एक काफी बड़ा गेहूं का दाना भी था। सदियों पहले निर्मित इस तीर्थ स्थल के सालभर में 6 माह तक पानी के अंदर समा जाने के उपरांत भी इसकी नाकाशी को कोई फर्क नहीं पड़ा है। तीर्थस्थल को देखने के लिए काफी पर्यटक आते हैं लेकिन इसको पर्यटक की दृष्टि से विकसित नहीं किया जा रहा है तथा धीरे-धीरे तीर्थस्थल अपने अस्तित्व को खो रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

6 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

6 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

6 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

6 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

6 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

10 hours ago