Follow Us:

कांगड़ा बस स्टैंड पर महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ़्तार

➤ कांगड़ा बस स्टैंड पर महिला से हुई छेड़छाड़ की शिकायत पर 112 से मिली जानकारी
➤ पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई, रात में ही FIR दर्ज कर आरोपी को अगली सुबह दबोचा
➤ पीड़िता और परिवार को SHO ने ठहरने व खाने की व्यवस्था भी करवाई



कांगड़ा बस स्टैंड पर 11 जुलाई की रात एक महिला के साथ छेड़छाड़ की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाई और तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को  गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि छेड़खानी के आरोप निजी बस के परिचालक पर बताए जा रहे हैं।पुलिस से जारी जानकारी के अनुसार, यह सूचना 112 हेल्पलाइन के माध्यम से मिली, जिस पर पुलिस टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया।

पुलिस ने बस स्टैंड पर पहुंचकर पीड़िता को सुरक्षित  पाया, जिसके बाद उसने पूरी घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए रात में ही एफआईआर दर्ज की और आरोपी को  गिरफ्तार कर लिया। इसके अतिरिक्त, थाना प्रभारी कांगड़ा (SHO) और उनकी टीम ने पीड़िता व उसके परिजनों के लिए कांगड़ा में रहने व खाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की।