हिमाचल

कांगड़ा: चड़ी गांव में अस्पताल को किया जाए अपग्रेड, दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम

कांगड़ा शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते चंड़ी के लोगों ने आज डीसी कार्यालय पहुंचक गांव में अस्पताल को अपग्रेड करने की मांग की। जिला परिषद पंकज कुमार की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने डीसी कांगड़ा को ज्ञापन भी सौंपा जो सरकार को भेजा जाएगा। प्रतिनिधियों का कहना है कि चडी गांव के अस्पताल को पीएचसी से सीएचसी में तब्दील करने की मांग लम्बे समय से की जा रही है, लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं हुई है।

इस अस्पताल से आस पास के कई गांव सेवाएं लेते हैं। ऐसे में गांव के लोगो को स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं के लिए या धर्मशाला आना पड़ता है या टांडा। इसके चलते इस दूर दराज के क्षेत्र में काफी समस्या है

जिला परिषद चडी पंकज कुमार पंकु ने कहा कि सरकार 7 दिन में अगर मांगों को नहीं मानेगी तो गांव की जनता सरकार के विरोध में सड़कों पर आ जाएगी। अस्पताल में पहले से ही 3 इमारते बनी हैं। 11 बेड का अस्पताल है सिर्फ अपग्रेड करके डॉक्टरों की तैनाती करनी है, जिसके लिए भी सरकार तैयार नहीं है। किस राजनीतिक दबाव के चलते जनता की समस्याओं को दरकिनार किया जा रहा है। सरकार ने मांगे जल्द नहीं मानी तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago