हिमाचल

कांगड़ा डीसी निपुण जिंदल परिवार सहित कोरोना पॉजिटिव

पांवटा साहिब में जिला कांगड़ा में उपायुक्त पद पर सेवाएं दे रहे निपुण जिंदल और उनका पूरा परिवार कोरोना संक्रमण का शिकार हुआ है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें व उनके परिवार को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निपुण जिंदल जो कि कांगड़ा में डीसी पद पर सेवाएं दे रहे हैं और इससे पहले वह नेशनल हेल्थ मिशन डायरेक्टर हिमाचल प्रदेश कार्य कर चुके हैं। वह और उनका पूरा परिवार सार्स कोविड -02 (SARS COV. 2) से संक्रमित पाए गए हैं।

फिलहाल निपुण जिंदल और उनकी धर्मपत्नी और बेटी तीनों संक्रमित पाए गए हैं। तीनों को होम क्वारंटीन में रखा गया है। विशेष तौर पर स्वास्थ्य विभाग डाक्टरों की एक टीम उन पर नजर भी बनाए हुए हैं। इसके इलावा उनके माता पिता को भी हिदायत के तौर पर होम आइसोलेट कर दिया गया है।

बता दें कि निपुण जिंदल फिलहाल अपने घर पांवटा साहिब में आए हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत नासाज़ थी जिसके बाद 26 दिसंबर को नाहन मेडिकल कॉलेज में उनके कोविड-19 सैम्पल भेजे गए थे जिसकी सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

मामले की पुष्टि करते हुए जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि पांवटा साहिब में डीसी कांगड़ा निपुण जिंदल और उनकी धर्मपत्नी व बेटी पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद उनको परिवार सहित होम क्वारंटीन कर दिया गया है।

वहीं स्वास्थ्य विभाग लगातार पूरे परिवार पर नजर बनाए हुए हैं। इस दौरान संजीव सहगल ने बताया कि बीएमओ राजपुर अजय देयोल को उनकी हिस्ट्री की जांच करने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने बताया की उनकी व उनके परिवार की हालत ठीक है व उनको मेडिसिन दी जा रही है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

6 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

6 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

7 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

8 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

9 hours ago