Follow Us:

कांगड़ा के मृतक कोरोना पॉजिटिव ने ऊना के ढाबे पर खाया था खाना, प्रशासन अलर्ट पर

रविंद्र, ऊना |

कांगड़ा में कोरोना वायरस से हुई मौत के बाद ऊना जिला प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। क्योंकि कोरोना वायरस पीड़ित शख्स ने अम्ब के रेस्टोरेंट में खाना खाया था। अमेरिका से दिल्ली हवाई जहाज में पहुंचने के बाद उक्त शख्स ने टैक्सी से मैक्लोडगंज तक का सफर किया था। इस दौरान ऊना के अम्ब में रुककर मैंगो रेस्टोरेंट में उक्त शख्स ने दोपहर का भोजन किया था। 21 मार्च को बाद दोपहर उसने यहां खाना खाया था। इस बात की पुष्टि पूरी तरह हो चुकी है।

मंगलवार को सूचना मिलने के बाद एसडीएम तारूल एस रवीश ने रेस्टोरेंट मालिक से उस दिन की सीसीटीवी फुटेज मंगवाई और अपने दलबल के साथ फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज में यह देखा गया कि वह व्यक्ति अपने ग्रुप के साथ रेस्टोरेंट में आया था और उसने वहां पर खाना खाया था। इसकी पुष्टि होने के साथ ही प्रशासन ने इस रेस्टोरेंट के मालिक, उसके परिवार और इस  रेस्टोरेंट में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को क्वांरटाईन में ले लिया है। उन्हें बीएमओ की देखरेख में छोड़ दिया गया है।