Follow Us:

कांगड़ा फोर्टिस में लगेगी 9 सितंबर को लिवर रोग स्पेशल OPD

डेस्क |

हिमाचल प्रदेश में बढ़ती लिवर की बीमारियों के मद्देनजर रखते  पदमश्री डॉ. योगेश चावला  फोर्टिस कांगड़ा को मार्गदर्शन करेगे। 9 सितंबर को होने वाले इस स्पेशल लिवर रोग क्लीनिक में डॉ. चावला के साथ फोर्टिस कांगड़ा के लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय बोध भी सेवाएं प्रदान करेंगे।

डॉ. योगेश चावला को लिवर की बीमारियों के उपचार में देश के श्रेष्ठ विशेषज्ञों में शुमार किया जाता है। वह पीजीआई चंडीगढ़ में डायरेक्टर व विभागाध्यक्ष रह चुके हैं। लिवर रोग उपचार के क्षेत्र में कई उपलब्धियां उनके नाम हैं।

प्रदेश में बढ़ती लिवर की बीमारियों के मद्देनजर  चावला ने फोर्टिस कांगड़ा को मार्गदर्शन देने का फैसला लिया है। वह निरंतर अंतराल में यहां उपलब्ध रहेंगे। वहीं  डॉ. विजय बोध भी इन बीमारियों के उपचार में जाना-पहचाना नाम है। इस संबंध में फोर्टिस कांगड़ा के डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने कहा कि फोर्टिस कांगड़ा स्थानीय बाशिंदों को बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में डॉ. चावला की सेवाएं यहां ली जा रही हैं।