Categories: हिमाचल

जिला परिषद में कांगड़ा में भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष बने रमेश बराड़

<p>जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर ताजपोशी पर आखिरकर फैसला हो गया। रमेश बराड़ को जिला परिषद अध्&zwj;यक्ष और स्&zwj;नेहलता परमार को उपाध्&zwj;यक्ष चुना गया। कुछ दिनों से चली आ रही उठापठक औऱ गठजोड़ की राजनीति को विराम लग गया। उपायुक्&zwj;त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने जिला परिषद अध्&zwj;यक्ष और उपाध्&zwj;यक्ष को शपथ दिलाई।</p>

<p>दूसरी बैठक में 27 सदस्यों की उपस्थिति से कोरम पूरा हो जाना तय था। लेकिन भाजपा समर्थित सदस्&zwj;यों की संख्&zwj;या ज्&zwj;यादा रही। पहली बैठक में भाजपा 54 में से 33 सदस्&zwj;यों को अपने साथ बैठाकर स्थिति को स्पष्ट कर चुकी थी। अब तक चार बार भाजपा इन पदों पर अपने सिपहसिलार बैठा चुकी थी। अब पांचवीं बार भी भाजपा का सपना पूरा हो गया।</p>

<p>सुबह 11 बजे जिला परिषद हाल में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया राकेश कुमार प्रजापति की मौजूदगी में शुरू हुई। इससे पहले शनिवार को हुई बैठक में भाजपा अपने 33 सदस्यों के साथ सदन में पहुंच गई थी पर कांग्रेस ने बैठक से किनारा ही किया था। उस वक्त कोरम के लिए 36 का आंकड़ा जरूरी था।</p>

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद : चार अलग-अलग मामलों में 185 आरोपी बनाए,एफआईआर में भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष, विहिप के प्रांत मंत्री भी नामजद

  समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…

2 hours ago

खुला नौकरियों का पिटारा: नगरोटा में ही 5000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य: बाली

 सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…

6 hours ago

हमीरपुर में गणेश विसर्जन की धूम

  Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…

7 hours ago

उचित पोषण के लिए दैनिक आहार में विविधता जरूरी: सीडीपीओ

  Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…

7 hours ago

हमीरपुर में सदस्यता अभियान पकड़ेगा रफतार, कश्‍यप ने ली बैठक

  Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…

7 hours ago

रंगस स्कूल के विद्यार्थियों को समझाए मौलिक कर्तव्य

  Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…

7 hours ago