हिमाचल

कांगड़ा: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने ज्वाली के अभिषेक, बढ़ाया क्षेत्र का मान

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के भनियाड़ी गांव से संबंध रखने वाले अभिषेक समियाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। अभिषेक की इस उपलब्धि से माता-पिता समेत पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अभिषेक के पिता प्रदीप समियाल भी भारतीय सेना से कैप्टन के पद पर सेवानिवृत्त हुए हैं। बचपन से ही अभिषेक का सेना में जाने का सपना था।

अभिषेक के परिजनों ने भी बेटे के हौंसले को बढ़ाया और उसे सेना में अधिकारी बनने के लिए जी तोड़ मेहनत करवाई। अभिषेक ने कहा कि वह देश सेवा करने में अपनी जान तक को न्यौछावर कर देंगे लेकिन देश पर आंच तक नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा कि देश सेवा ही पहला परम कर्तव्य होगा।

बता दें कि अभिषेक की शुरुआती शिक्षा ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल भाली में हुई। उसके बाद सैनिक स्कूल में अपनी 12वीं की परीक्षा उतीर्ण करने पर एनडीए की परीक्षा पास की और अपनी मेहनत व लग्न से सेना में अफसर बनकर जिले और क्षेत्र के अन्य युवाओं के समक्ष एक मिसाल पेश की है। अभिषेक के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने से गांव भनियाड़ी के ग्रामीणों में खुशी की लहर है।

Samachar First

Recent Posts

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

13 mins ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

2 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

2 hours ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

2 hours ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

2 hours ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

3 hours ago