हिमाचल

मंडी: HRTC पीस मिल कर्मचारियों की हड़ताल 14वें दिन भी जारी

पीस मिल कर्मचारियों की हड़ताल 14वें दिन जारी है। निगम प्रबंध और प्रदेश सरकार गहरी निंद्रा में सोई हुई है। एक तरफ प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हित में होने का दावा करती है दूसरी तरफ कर्मचारियों का शोषण भी कर रही है। 30 मेल कर्मचारी 10 वर्षों से निरंतर हिमाचल पथ परिवहन निगम को अपनी सेवाएं दे रहे हैं और उन्हें सरकार द्वारा तय की गई न्यूनतम दिहाड़ी भी नहीं दी जाती है।

पीस मिल कर्मचारियों का कहना है कि एक तरफ सरकार अध्ययन संस्थान को बढ़ावा दे रही है तो दूसरी तरफ जो कर्मचारी आईटीआई करके हिमाचल को सेवा दे रहे हैं उनका शोषण किया जा रहा है। अगर निगम प्रबंध का यही रवैया रहा तो आगे आने वाले दिनों में कर्मचारी उग्र आंदलन कर सकते हैं। इससे हिमाचल की जनता को कोई परेशानी होगी तो उसकी सारी जिम्मेवारी निगम प्रबंध और प्रदेश सरकार की होगी ।

कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें परिवहन कर्मचारी संगठन और समिति का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। कर्मचारी संगठन एक घंटा रोज गेट मीटिंग करता है और 15 दिसंबर से हर दिन 2:00 बजे से 4:00 बजे तक यह कर्मी भी हड़ताल में शामिल हो जाएंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी निगम प्रबंध और प्रदेश सरकार की होगी।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

15 mins ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

23 mins ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

33 mins ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

45 mins ago

हरियाणा विधानसभा चुनाव: मतदान जारी, कैथल में सर्वाधिक वोटिंग

Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 12 बजे तक 29.7…

57 mins ago

संजौली मस्जिद विवाद: स्थानीय लोगों को पार्टी बनाए जाने पर 4 बजे आएगा फैसला

Shimla: शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित अवैध निर्माण के मामले…

1 hour ago