Categories: हिमाचल

कांगड़ा: पर्यटकों में खाकी का खौफ होगा कम, पुलिस को टूरिस्ट फ्रेंडली बनाने का दिया जा रहा प्रशिक्षण

<p>खाकी का ख़ौफ तो हर कोई जानता है लेकिन हिमाचल की पुलिस अब इस छबि को बदलने की ठान चुकी है। शायद यही वजह है कि अब कांगड़ा पुलिस तीन दिन के सख्त प्रशिक्षण से गुजर रही है। इस बार पुलिस कर्मचारियों का ये प्रशिक्षण प्रदेश के किसी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में नहीं बल्कि धर्मशाला के एसपी कार्यालय के मेन हॉल में चल रहा है। यहां पुलिस कर्मचारियों को टूरिज़्म डिपार्टमेंट के इंस्ट्रक्टर, कॉलेज़ के प्रोफेसर और खुद पुलिस डिपार्टमेंट के आला अधिकारी पुलिस कर्मचारियों को टूरिस्ट फ्रेंडली बनाने के लिए प्रशिक्षित करेंगे।</p>

<p>पुलिस के आला अधिकारियों की माने तो हिमाचल देवी-देवताओं की धरती है यहां कुदरत ने खूबसूरती की आकूत संपदा बख्शी है। यहां के गगनचुंबी पहाड़ हर साल लाखों सैलानियों को यहां खीच लाते हैं। सैलानियों को हिमाचल में सुरक्षा और सही मार्गदर्शन देना पुलिस की ड्यूटी होती है। बावजूद इसके कई बार सैलानी हिमाचल से पुलिस के रवैये से संतुष्ट नहीं होते और दोबारा यहां आने से तौबा कर जाते हैं। इस धारणा को खत्म करने के लिए पुलिस विभाग ने अपने कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने की ठानी है और तीन दिन तक यही सिखाने की कोशिश की जाएगी कि कैसे टूरिस्ट फ्रैंडली बनना है।</p>

<p>इसके साथ ही पुलिस के मुलाजिमों को ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वाले पर्यटकों के साथ भी कैसे पेश आना है। उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचने में कैसे मदद करनी है ताकि वो बार-बार हिमाचल आना पसंद करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। इतना ही नहीं हिमाचल में आने वाले पर्यटकों से बाद में पुलिस जाते हुए फीड बैक भी क्लेक्ट करेगी कि उनका हिमाचल दौरा कैसा रहा खास तौर पर पुलिस का व्यवहार कैसा था इस पर भी फीड बैक ली जाएगी।</p>

<p>हिमाचल पुलिस के नोर्थ जोन के डीआईजी संतोष पटियाल की माने तो पर्यटकों की फीड बैक को सार्वजनिक भी किया जाता रहेगा और उनका रेस्पांस अच्छा रहता है तो पुलिस के कर्मचारियों को भी सम्मानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। अगर किसी कर्मी का व्यवहार नकारात्मक रहा तो उसके खिलाफ अनुशास्नात्मक कार्रवाई करने से भी पुलिस गुरेज नहीं करेगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

9 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

9 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

10 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

10 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

11 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

11 hours ago