Categories: हिमाचल

कांगड़ा: कोविड-19 टीकाकरण अभियान 16 से शुरू, पहले चरण में इन 6 अस्पतालों में लगेगा टीका

<p>मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. गुरूदर्शन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारंभ 16 जनवरी, 2021 से किया जा रहा है। टीकाकरण के प्रथम चरण के लिए ज़िला कांगड़ा के छः चयनित स्थानों डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मैडिकल कॉलेज टांडा, सिविल अस्पताल पालमपुर, सिविल अस्पताल कांगड़ा, सिविल अस्पताल नूरपुर, सिविल अस्पताल शाहपुर और सिविल अस्पताल ज्वालामुखी में किया जाएगा।</p>

<p>उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में यह टीकाकरण स्वास्थ्य कर्मचारियों को दिया जा रहा है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मैडिकल कॉलेज टांडा में 100 स्वास्थ्य कर्मचारियों और अन्य पांच स्थानों पर 80-80 स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा।</p>

<p>डॉ. गुप्ता ने बताया कि टीकाकरण अभियान के पांच सदस्यों की टीम का चयन कर दिया गया है। इस टीकाकरण अभियान में चरणबद्ध तरीके से पहले स्वास्थ्य कर्मचारियों और दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कर का टीकाकरण और तीसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक आयु और अन्य बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा इस टीकाकरण को सफल बनाने के लिए पूर्ण तैयारी कर ली गई है।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

1 hour ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को विस्तार सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है।…

2 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

3 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

3 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

4 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

4 hours ago