Follow Us:

कांगड़ा: सैन्य सम्मान के साथ हाड़ा के जवान को दी अंतिम विदाई

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हाडा पंचायत के जवान कश्मीर सिंह (47) को सैकड़ों लोगों ने शुक्रवार को आंखों से अंतिम विदाई दी गई। दिवंगत जवान का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हाडा गांव में किया गया। हाड़ा में पूरे सैन्य सम्मान के साथ जवान को अन्तिम विदाई दी गई। कश्मीर सिंह के पुत्र प्रतीक ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी है। मैक्लोडगंज से आई 16 पंजाब रेजीमेंट के जवानों ने दिवंगत जवान को सलामी दी।

बता दें कि बुधबार देर शाम पिथोडागढ़ में हार्ट अटैक से जवान की मौत हो गई थी। जवान का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह ही उनके पैतृक गांव हाड़ा पहुंचा। शव के गांव में पहुंचते ही पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया। शव को देखते ही जवान की पत्नी और दोनों बच्चे बिलख पड़े। जवान का शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया। जवान की अंतिम यात्रा में क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों के साथ-साथ मृतक जवान की यूनिट के जवान भी मौजूद रहे।