Categories: हिमाचल

कांगड़ा: 14 फरवरी को जिला के 1,22,265 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

<p>कांगड़ा जिला में सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 14 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत कांगड़ा जिला में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 1,22,265 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार ने डीआरडीए के सभागार में पल्स पोलियो अभियान की जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।</p>

<p>अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान के तहत कांगड़ा जिला में पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 1070 बूथ स्थापित किये जाएंगे। इसके साथ 22 ट्रॉजिट पॉइंट (बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, झुग्गी झोपड़ी, ईंट के भट्टे, भवन निर्माण स्थल)पोलिंग बूथ लगाए जाएंगे, जिनमें पोलियो की बूंदें पिलाई जाएंगी। इसके लिए जिला भर में 4280 टीम के सदस्य नियुक्त किये गये हैं, 2013 सुपरवाईजरों की देख-रेख में यह सदस्य कार्य करेंगे। टीकाकरण के सभी सदस्य 14 फरवरी के दिन बूथ पर दवाई पिलाएंगे और 15 तथा 16 फरवरी को घर-घर जाकर इस अभियान में छूटे बच्चों को पोलियों की दवाई पिलाई जाएगी।</p>

<p>उन्होंने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ इस कार्य को करने में अपना सहयोग दें ताकि 0 से 5 साल का एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया है कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए 0 से 5 साल के बच्चों को 14 फरवरी के दिन नजदीकी पोलियो बूथ में जा कर दो बूंद पोलियो की अवश्य पिलाएं। उन्होंने ने जिला के सभी लोगों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा सभी अभिभावकों से रचनात्मक सहयोग देने का आग्रह किया है। एडीसी ने छोटा तथा बड़ा भंगाल क्षेत्र में भी इस अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये।<br />
&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago