Follow Us:

कांगड़ा: टांडा अस्पताल में फिर शुरू हुई OPD, अस्पताल को किया गया सैनेटाइज

मृत्युंजय पूरी |

जिला कांगड़ा में आज आए 3 मामलों ने प्रदेश में हड़कंप मचा दिया। पहला पुलिस का जवान पॉजिटिव आया तो दूसरी जगह दौलतपुर से आए पॉजिटिव मरीज टांडा पहुंच गया और जिसकी वजह से कुछ देर के लिए टांडा को सील कर दिया गया था। बाद में अस्पताल की पूरी तरह से सैनेटाइजेशन करने के बाद अब फिर टांडा अस्पताल को खोल दिया गया है।

वहीं, पपरोला आए आए पॉजिटिव मरीज चाय बेचने का काम किसी एजेंसी के पास कर रहा था। जिसकी वजह से भी अब चिंताए बढ़ रही हैं। टांडा अस्पताल के खुलने की जाकारी सीएमओ कांगड़ा गुरदर्शन गुप्ता ने दी है। उन्होंने कहा कि अस्पताल को सेनेटाइज कर लिया गया है अब सेवाए पहले जैसे जारी है ।