Categories: हिमाचल

कांगड़ा: कल से पौंग झील की मछली का सवाद ले सकेंगे लोग, प्रशासन ने मत्स्य आखेट पर लगा प्रतिबंध हटाया

<p>पौंग झील में मछली पकड़कर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले मछुआरों सहित पौंग की मछली खाने के चाह्वानों के लिए राहत भरी खबर आई है । जिला प्रशासन कांगड़ा ने आज पौंग झील में मत्स्य आखेट पर लगी रोक हटा दी है । इस बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया कि अधिकारियों से मिली रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से झील में कोई भी पक्षी मृत नहीं मिला है। इसी रिपोर्ट के आधार पर आज से झील पर लगी रोक को हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।&nbsp;</p>

<p>बता दें कि कांगड़ा की पौंग झील में बर्ड फ्लू के चलते प्रवासी पक्षियों की मौत के बाद झील में मछली पकड़ने व सभी गतिविधियों पर रोक लगाई गई थी । पौंग झील में आज से करीब 40 दिन पहले प्रवासी पक्षियों की मौत का सिलसिला शुरू हुआ था। झील में अब तक 5,004 प्रवासी पक्षी अब तक मृत मिल चुके हैं। पक्षियों के मृत मिलने से प्रदेश सरकार को जिला प्रशासन अलर्ट हो गई था। मृत पक्षियों के सैंपल जांच को पहले जालंधर और फिर भोपाल लैब भेजे थे। दोनों की लैब से बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए झील में सभी प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगाने के आदेश जारी किए थे।&nbsp;</p>

<p>इसके साथ ही पौंग झील के एक किलोमीटर एरिया को अलर्ट जोन घोषित किया है और एक किलोमीटर के बाद के 9 किलोमीटर क्षेत्र को निगरानी जोन घोषित किया है। पौंग झील में मछली पकड़ने और पशुओं को छोड़ने को लेकर सख्त मनाही है। नियमों की अवहेलना करने वालों को पचास हजार जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। इसी के चलते एक माह से अधिक समय से मछुआरे पौंग झील में मछली पकड़ने नहीं जा पा रहे हैं। उनकी नावें सूखें में पड़ी हैं। साथ ही मछली पकड़ने के जाल भी पानी में हैं। वहीं, पौंग की मछली के चटकारे लगाने वालों को भी मछली नहीं मिल पा रही है।&nbsp;</p>

<p>गौरतलब है कि पौंग झील की मछली की डिमांड पंजाब तक है। संगाड़ा प्रजाति की मछली पंजाब में बहुत पसंद की जाती है और अच्छे दामों पर बिकती है। पहले कोरोना के चलते और अब बर्ड फ्लू के कारण पौंग की मछली खाने के चाहवान इससे वंचित रह रहे थे। वहीं, सैकड़ों की संख्या में लोग मछली पकड़ने के कारोबार से जुड़े हैं। कुछ की इनकम का सोर्स ही मछली है।</p>

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद : चार अलग-अलग मामलों में 185 आरोपी बनाए,एफआईआर में भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष, विहिप के प्रांत मंत्री भी नामजद

  समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…

2 hours ago

खुला नौकरियों का पिटारा: नगरोटा में ही 5000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य: बाली

 सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…

6 hours ago

हमीरपुर में गणेश विसर्जन की धूम

  Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…

7 hours ago

उचित पोषण के लिए दैनिक आहार में विविधता जरूरी: सीडीपीओ

  Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…

7 hours ago

हमीरपुर में सदस्यता अभियान पकड़ेगा रफतार, कश्‍यप ने ली बैठक

  Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…

7 hours ago

रंगस स्कूल के विद्यार्थियों को समझाए मौलिक कर्तव्य

  Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…

7 hours ago