हिमाचल

कांगड़ा: रेडक्रॉस लगाएगा महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य कैंप

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी कांगड़ा द्वारा आगामी दिनों में महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य कैंप लगाए जाएंगे। उपायुक्त कार्यालय में शुक्रवार को जिला रेडक्रॉस सोसाइटी हॉस्पिटल वेलफेयर सेक्शन की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. निधि जिंदल ने यह बात कही।

इस दौरान जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव ओ.पी शर्मा भी उपस्थित रहे। डॉ. निधि जिंदल ने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा कांगड़ा में अभी तक पांच एकीकृत चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को चिकित्सा सहायता, परामर्श, उपकरण और दवाईयां आदि वितरित करने के साथ स्वास्थ्य चचाएं भी करवाई गई हैं।

उन्होंने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा आने वाले दिनों में महिलाओं के स्वास्थ्य और उससे जुड़ी गतिविधियों की ओर अधिक ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसाइटी आगामी महीनों में महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर को आयोजन करेगी।

उन्होंने बताया कि इन शिविरों में महिलाओं के डॉक्टर, गायनेकोलॉजिस्ट और विशेषज्ञों को बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन शिविरों में सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग और ब्रेस्ट कैंसर जैसे रोगों को डायग्नोज़ करने के लिए मैमोग्राफी टेस्ट की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके अलावा महिलाओं से जुड़े रोगों के प्रति जागरूकता लाने के लिए स्वास्थ्य चचाएं भी आयोजित की जाएंगी।

स्कूलों में बनेंगे जूनियर रेडक्रॉस विंग

डॉ. निधि ने बताया कि जिला कांगड़ा में स्कूली बच्चों को रेडक्रॉस की गतिविधियों के साथ जोड़ने के उद्देश्य से उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने स्कूलों में जूनियर रेडक्रॉस विंग बनाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि जिलाधीश की इस पहल से स्कूलों में 9वीं कक्षा और उससे उपर के छात्र जूनियर रेडक्रॉस विंग के माध्यम से रेडक्रॉस द्वारा संचालित सेवा कार्यों में सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि इससे स्कूली स्तर से ही बच्चों को समाज के साथ जुड़कर उसके उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

स्थापित किया जाएगा क्लॉथ बैंक

डॉ. निधि ने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा एक सुव्यवस्थित क्लॉथ बैंक भी स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्लॉथ बैंक के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को वस्त्र और अन्य उपयोगी वस्तुएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि जिले में रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अब उपमंडल स्तर पर भी रेडक्रॉस सोसाइटियों का निर्माण किया जा रहा है।

टांडा सराय भवन का संचालन करेगा रेडक्रॉस

उन्होंने बताया कि टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन मरीजों के तीमारदारों के ठहरने और खाने की व्यवस्था के लिए सराय भवन का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि इस नवनिर्मित सराय का संचालन भी जिला रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त धर्मशाला स्थित रेडक्रॉस भवन के जीर्णोद्धार कार्य भी पूर्ण हो गया है।

Kritika

Recent Posts

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

12 mins ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

16 mins ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

34 mins ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

16 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

16 hours ago

बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं पर कार्यशाला का आयोजित

धर्मशाला, 17 मई: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को डीआरडीए, धर्मशाला के सभागार…

16 hours ago