हिमाचल

कांगड़ाः देहरा में दर्दनाक हादसा, दंपती की मौके पर मौत

हिमाचल के देहरा में एक बड़ा दर्दनाक हादसा देखने को मिल रहा है। देहरा ब्यास पुल के पास एक कार की ट्रक के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई, जिससे कार में सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके साथ 14 साल की भांजी भी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे टांडा रैफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, हादसा देर रात करीब 12 बजे हुआ है। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे तक उड़ गए हैं।

बता दें कि गाड़ी में सवार दोनों पति-पत्नी 26 जनवरी की छुट्टी के चलते चंडीगढ़ से अपने घर देहरियां आ रहे थे। मृतक की पहचान मुकेश डोगरा निवासी देहरिया और पत्नी पल्लवी के रूप में हुई है।
गाड़ी रोड साइड खड़ी थी कि सामने आ रहे ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर ने नशे किया हुआ था। फिलहाल पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Kritika

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

6 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

6 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

6 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

7 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

22 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

22 hours ago