Categories: हिमाचल

कांगड़ा: स्थाना पंचायत का विभाजन कर बनाई जाएं 2 पंचायतें, फरियाद लेकर DC के पास पहुंचे ग्रामीण

<p>ब्लॉक फतेहपुर के तहत पड़ती पंचायत स्थाना के विभाजन की मांग भी जोर पकड़ने लगी है। पंचायत वासियों पूर्व प्रधान पूर्ण चन्द, पूर्व बीडीसी रमेश चंद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आज डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति से मुलाकर की और स्थाना पंचायत के विभाजन की मांग की। उन्होंने कहा कि स्थाना पंचायत की जनसंख्या करीबन 4500 है और इस पंचायत का क्षेत्र भी काफी ज्यादा है। दूरगामी गांवों की जनता को पंचायत संबन्धी कार्य करवाने के लिए दूर जाने से काफी परेशानी होती है।</p>

<p>ग्रामीणों ने कहा कि इस बार सरकार द्वारा पंचायतों का विभाजन किया जा रहा है तो आस बंधी थी कि उनकी पंचायत को भी विभाजित कर दिया जाएगा। लेकिन अभी तक लोगों की आस पूरी नहीं हो पाई है। लोगों ने कहा कि उन्होंने पंचायत विभाजन को लेकर प्रदेश सरकार और जिलाधीश कांगड़ा को लिखित प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर स्थाना पंचायत को विभाजित कर दो पंचायतें नहीं बनाई गईं तो आने वाले चुनाव में पंचायत चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि स्थाना पंचायत को विभाजित करके दो पंचायतें बनाई जाएं ताकि दूरगामी गांवों का भी विकास हो सके।</p>

Samachar First

Recent Posts

लाहौल स्पीति में ताजा बर्फबारी, अक्टूबर में 96% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता

Snowfall in Lahaul-Spiti: हिमाचल प्रदेश के दूरस्थ जिले लाहौल स्पीति के रोहतांग दर्रे के पास…

35 mins ago

अमेरिकी अदालत में रॉ अधिकारी पर सिख अलगाववादी पन्‍नू की हत्या की साजिश का आरोप

Sikh separatist murder conspiracy: अमेरिका में एक भारतीय रॉ अधिकारी पर सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत…

2 hours ago

प्रदेश में सस्ते राशन डिपो का सोशल रिव्यू शुरू, कार्डधारकों की शिकायतें सरकार को भेजी जाएंगी

प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी कार्डधारकों की शिकायत और सुझाव पधर से शुरूआत,  सुरजीत सिंह…

2 hours ago

राशिफल: 18 अक्टूबर 2024, आज किस राशि को मिलेगा किस्मत का साथ?

आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ जातकों…

3 hours ago

करवा चौथ 2024: जानें व्रत की सही तिथि और चंद्रोदय का समय

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ  इस वर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जब विवाहित महिलाएं…

3 hours ago

लेक्चरर के घर से 14 तोले सोने के गहने और 80 हजार की चोरी

Badsar burglary incidents: उपमंडल बड़सर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाएँ तेजी से बढ़…

14 hours ago