Categories: हिमाचल

कांगड़ा: लोक सेवा आयोग के माध्यम से चामुंडा देवी मंदिर में भरे जाएंगे पुजारियों के खाली पद

<p>श्री चामुंड़ा देवी मंदिर में पुजारियों के रिक्त पड़े पदों को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरा जाएगा। इसके लिए मंदिर प्रशासन ने सरकार की मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा है। बता दें कि लंबे समस से मंदिर को नियमित पुजारी नहीं मिल पाया। कभी सेवानिवृत्&zwj;त पुजारियों और कई बार उधार के पुजारियों से मंदिर में पूजा अर्चना तथा धार्मिक अनुष्ठानों का कार्य जैसे तैसे चलाया जा रहा है। ऐसे में धार्मिक आस्था से जुड़े लोगों का मत है कि हिंदू संस्कृति के अनुसार मंदिर की पूजा अर्चना का कार्य भार कर्मकांडी और विद्वान पंडित के जिम्मे ही होना चाहिए।</p>

<p>इससे पूर्व मंदिर की पूजा अर्चना कर्मकांडी और पंडित ही चलाते रहे हैं। बेशक अब भी होंगे, लेकिन नियमित पुजारी न होने की कमी अकसर अखरती रहती है। वर्ष 1994 के दौरान मंदिर का सरकार में अधिग्रहण हुआ था, तब दो पुजारी और एक सहायक पुजारी मंदिर की पूजा अर्चना करते थे। 2015 के दौरान पुजारी राम सेवानिवृत हुए, फिर एक ही पुजारी रह गया। फ़रवरी 2019 को ओम व्यास सेवानिवृत हुए फिर कोई भी नियमित पुजारी नहीं रहा।&nbsp;</p>

<p>वहीं, आयुक्त मंदिर एवं उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया कि रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। लेकिन अब यह सर्विस कमीशन के माध्यम से भरे जाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है, ताकि एक अहम पद की पारदर्शिता बनी रहे।</p>

Samachar First

Recent Posts

Kangra News: हरसर में ट्रैक्टर पलटा, तीन युवकों की मौके पर मौत

Kangra Tractor Accident:  कांगड़ा जिले के हरसर, पुलिस थाना जवाली में एक सड़क हादसे में…

1 hour ago

शिमला मस्जिद विवाद: “सनातन सब्जी वाला” के बोर्ड से बढ़ी टेंशन

ShimlaControversy: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद विवाद के बीच देवभूमि संघर्ष समिति बाहर…

2 hours ago

Mandi: ईशा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जीती, नेशनल के लिए चयनित

Himachal Pradesh Young Athletes: मंडी जिले के केलोधार की ईशा ठाकुर ने अंडर-14 श्रेणी में…

2 hours ago

Himachal: दिवाली बाद 2800 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया होगी शुरू

2800 JBT TGT Recruitment: हिमाचल प्रदेश में दिवाली के बाद जेबीटी, टीजीटी और सीएंडवी शिक्षकों…

5 hours ago

विश्‍व में सादगी की मिसाल थे रतन टाटा, कभी नहीं रही दुनिया के अरबपतियों की सूची में आने की इच्छा

  एजेंसी/भाषा Ratan Tata Life: रतन टाटा भारत के सबसे प्रभावशाली उद्योगपतियों में से एक…

6 hours ago

नहीं रहे रतन टाटा, 86 वर्ष की आयु में हुआ निधन, देश में शोक

  Ratan Tata death:  भारत के सबसे सम्मानित उद्योगपतियों में से एक और टाटा संस…

6 hours ago