Follow Us:

कांगड़ा: मां बज्रेश्वरी की कृपा से मुंबई निवासी किशन 15 वर्षों से लगा रहे हैं लंगर

desk |

मां बज्रेश्वरी की कृपा से मुंबई निवासी किशन शर्मा 15 वर्षों से लगा रहे हैं लंगर।

किशन शर्मा मुंबई तिलक नगर के निवासी हैं, उनकी मां बज्रेश्वरी के प्रति अटूट आस्था है।

किशन शर्मा का कहना है कि साल 2010 में एक मित्र के माध्यम से मां बज्रेश्वरी के दर पर प्रथम बार आना हुआ, यहां आने के उपरांत मन को एक असीम शांति मिली और मन में मां के भक्तों के लिए लंगर लगाने का मां की कृपा से विचार आया।

किशन शर्मा ने प्रथम बार वर्ष 2010 में मां के भक्तों के लिए लंगर लगाया और तब से लेकर आज वर्ष 2024 तक यह क्रम मां की कृपा से लगातार चलता आ रहा है। उनके द्वारा यह लंगर वर्ष में आने वाले शरद कालीन और ग्रीष्मकालीन दोनों नवरात्रों के दौरान लगाया जाता है।

किशन शर्मा लंगर का सारा सामान मुंबई से ही अपने साथ लेकर आते हैं। मंदिर प्रशासन द्वारा कृष्ण शर्मा को प्रशस्ति पत्र दिया गया है और उनका कहना है किशन शर्मा जैसे व्यक्तित्व के इंसान समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं।

किशन शर्मा का कहना है मां की कृपा मां की सब भक्तों पर और उन पर हमेशा ऐसे ही बनी रहे जिससे वे इसी तरह हर वर्ष मां के भक्तों के लिए लंगर लगाते रहें।

इस वर्ष किशन शर्मा के साथ पिंकी, नमन, नरसिंह, रानी, सुमन, सोनिया, मीरा, गौरव धनग़र, डीलर भगेल, सरोज देवी, राजवती , मोनू, वेनि, प्रिंस, भवानी शंकर, संजय, भूदेव सिंह , जानवी , कृष्णा, दिव्या, विजेन , बॉबी आदि मौजूद रहे।