Categories: हिमाचल

पेट की बीमारी से जूझ रही कांगड़ा की अंजू, सर्जरी के लिए बूढ़े बाप ने सरकार से लगाई गुहार

<p>कहा जाता है कि &quot;जान है तो जहांन है।&quot; जिस कारण कोरोना महामारी से बचने के लिए लोगों ने घरों में रहना ही सुरक्षित समझा लेकिन इस दौरान गंभीर बीमार से पीड़ितों की मुश्किलें और बढ़ गई। एक तरफ लॉकडाउन दूसरी तरफ गंभीर बिमारी लाचार परिजन करें तो क्या करे। ऐसा ही मामला जिला कंगड़ा में जयसिंहपुर से सामने आया है। यहां हरोट जरयाल लाहड़ की अंजू देवी पत्नी अशोक कुमार पिछले तीन चार सालों से पेट की गंभीर बीमारी से लड़ रही है जिसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था। डॉक्टरों ने 1 अप्रैल 2020 को सर्जरी की तारीख दी थी।</p>

<p>लंबी बीमारी के चलते आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई और पैसा न होने के कारण सर्जरी नहीं हो पाई। अब मंजू देवी की हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ती ही जा रही है जिस कारण पेट में पानी भर गया और पेट फूल गया। इसके कारण अब खाना-पीना और चलना-फिरना बंद हो गया। अंजू के पति भी अक्सर बीमार रहते हैं। बहन दिव्यांग है जिनकी देखभाल का जिम्मा अंजू के 88 साल के पिता पूनी चन्द के कन्धों पर आ गया। लेकिन आर्थिक हालत ठीक न होने के कारण वह अंजू का इलाज करवाने में असमर्थ हैं।</p>

<p>अंजू के बूढ़े पिता ने सरकार और प्रसासन से उसकी बेटी को बचाने के लिए मदद कि गुहार लगाई है। पंचायत प्रधान प्रताप सिंह जरयाल का कहना है कि गंभीर बीमारी से पीड़ित अंजू देवी निर्धन परिवार से संबंध रखती है । उन्होंने सरकार से अंजू देवी की सहायता करने की अपील की।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

20 mins ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

1 hour ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

2 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

2 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

3 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

3 hours ago