Follow Us:

कांगड़ा के नए SP खुशहाल चंद शर्मा ने संभाला कार्यभार, बोले- कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रथमिकता

मृत्युंजय पुरी |

कांगडा जिला के नए एसपी खुशहाल चंद शर्मा ने बुधवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है। मीडिया से रूबरू होते हुए खुशहाल शर्मा ने कहा कि जिला में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी और इसके लिए वे वचनबद्ध हैं। इसके साथ ही पुलिस और लोगों में समन्वय स्थापित करने का भी प्रयास किया जाएगा ताकि आम जनता को किसी प्रकार की कोई परेशनी न आए। इसके लिए उन्होंने जनता के सुझाव भी आमंत्रित किए हैं।