<p>जिला आपदा प्रबंधन कांगड़ा में कोर्डिनेटर के पद पर कार्यरत रोबिन कुमार रूस में इंटरनैशनल वालंटियर फोरम के यूथ लीडरशिप प्रोग्राम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगें। इस बारे में जानकारी देते हुए डीसी राकेश प्रजापति ने बताया कि प्रोग्राम का आयोजन रूस सरकार का यूथ अफेयर्स मंत्रालय कर रहा है। भारत से 14 लोगों का चयन किया गया है, जिसमें हिमाचल से रोबिन कुमार चयनित हुये हैं। वे इस कार्यक्रम के लिये 30 नवंबर को रूस के लिए रवाना होंगे।</p>
<p>उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम रूस के सोची शहर में 2 से 6 दिसंबर को आयोजित हो रहा है, जिसमें रोबिन कुमार को वहां पर वालंटियर फॉर वूमेन एम्पावरमैन्ट विषय पर 30 मिनट का भाषण देने का मौका भी मिला है। उन्होंने कहा कि आज भारत पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बना रहा है, उसी का नतीजा है कि भारत के युवाओं का इस प्रकार के स्त्रोत मिल रहे हैं।</p>
<p> </p>
Mumbai: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या…
Sharad Purnima Vrat 2024: हिंदू धर्म में आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को…
Indian Army TES 53 Recruitment: भारतीय सेना में अफसर बनने का सपना देखने वाले युवाओं…
मेष (Aries) आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। बिजनेस में फायदे की संभावना है,…
Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…
Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…