Karva Chauth celebration: करवाचौथ का पर्व रविवार हिमाचल में धूमधाम से मनाया गया। सैकड़ों महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र और स्वास्थ्य की कामना करते हुए चांद के दीदार के बाद व्रत तोड़ा। राजधानी में शाम को चांद के दीदार के बाद व्रत तोड़ने के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में रिज मैदान पहुंचीं। हर साल की तरह इस बार भी शहर के ऐतिहासिक रिज मैदान में करवाचौथ का खास आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर अपने पतियों की दीर्घायु की कामना की।
देर शाम छह बजे से ही सुहागिन महिलाएं सज-धज कर रिज मैदान पहुंचना शुरू हो गई थीं, जहां उन्होंने चांद के दीदार का इंतजार किया। शिमला में सबसे पहले चांद का दीदार रिज मैदान में होता है, इसलिए आसपास के इलाकों से भी महिलाएं यहां व्रत खोलने के लिए आईं। चांद के दर्शन के बाद महिलाओं ने अपने पतियों के हाथों से पानी पीकर व्रत तोड़ा।
महिलाओं ने बताया कि करवाचौथ भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है और वे पूरे साल इस दिन का इंतजार करती हैं। यह पर्व सदियों से चला आ रहा है और वे इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि महिलाएं बिना किसी परेशानी के पर्व मना सकें।
Himachal cabinet decisions 2024: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में…
Bihar Health Minister Shoe Cover: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को हाल ही में…
Neuro electrophysiology lab: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला मुख्यालय में स्थित डॉ. यशवंत सिंह परमार…
Blind Union protest in Shimla: राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने शिमला के छोटा शिमला स्थित सचिवालय…
ब्रिक्स समिट से पहले भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को सुलझाने के लिए…
रिपोर्ट:- राजकुमार, हमीरपुर Barsar Mini Secretariat construction: हमीरपुर जिले की बड़सर विधानसभा में मिनी सचिवालय…