हिमाचल

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को तहस-नहस करने में जुटे पीएम मोदी: कौल सिंह

मंडी: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि हिदुस्तान के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को तहस-नहस करने में जुटे हुए हैं। वहीं पर संसद में आवाज उठाने वाले विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। यहां पत्रकारों से बात करते हुए कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार के खिलाफ बोलने वालों ईडी, सीबीआई जैसी एजेंसियों को लगा दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ षड्यंत्र के तहत मामला बनाया गया। क्योंकि वे संसद के अंदर और बाहर सरकार के खिलाफ बोलते हैं। कौल सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ गलत तरीके से मानहानि का मामला बनाया गया है। देश की न्यायिक प्रणाली पर कांग्रेस को पुरा विश्वास है और अदालत से न्याय मिलेगा।

कौल सिंह ने कहा कि अब इसी मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री रहे सुशील मोदी ने भी केस दायर कर दिया है। जबकि एक ही मुद्दे पर दो मुकदमें नहीं चल सकते हैं। वहीं आनन-फानन में राहुल गांधी की सदस्यता रद कर दी गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 27 विपक्षी पार्टियों के साथ इसका विरोध किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के खिलाफ कोई भी कुछ नहीं बोल सकता है। वहीं दूसरी ओर बड़े पंूजीपतियों को मोदी सरकार का संरक्षण प्राप्त है। कौल सिंह ने कहा कि अडानी जो मोदी सरकार बनने से पहले दुनिया के अमीरों में 660वें नंबर पर था।

मोदी सरकार के आने के बाद वह नंबर वन कैसे बन गया । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कई विदेश दौरों में अडानी और अंबानी उनके साथ रहते थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा कर देश को एकता के सूत्र में जोडऩे का प्रयास किया। वहीं पर संसद के अंदर और बाहर वे देश के ज्वलंत मुद्दों को उठाते रहे हैं। उनकी आवाज को दबाने के लिए मोदी सरकार ने यह षडय़ंत्र किया है। कांग्रेस ने देश भर में इसके खिलाफ सत्याग्रह किया है । उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने वालों के मामले दबा दिए जाते हैं।

राहुल गांधी मामले में सरकार का विरोध करने वालों को मोदी कहते हैं कि सारे भ्रष्टाचारी मेरे खिलाफ इक्कटठे हो गए हैं। उसी प्रकार 2014 में विदेशों में जाकर मोदी कहते रहे हैं कि बीते 70 सालों में देश में कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने मांग की है कि हिडनबर्ग की रिपोर्ट पर जेपीसी का गठन कर जांच की जाए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, कांग्रेस प्रदेश महासचिव चेतराम ठाकुर, पवन ठाकुर, चंपा ठाकुर, नरेश चौहान और योगेश सैनी आदि मौजूद रहे।

Kritika

Recent Posts

आंध्रप्रदेश जा रहा 15 लाख का सेब लदा ट्रक बीच रास्ते से गायब

शिमला: हिमाचल प्रदेश से लगभग ₹15 लाख मूल्य के सेब लेकर आंध्र प्रदेश जा रहा…

53 mins ago

एडीएम कांगड़ा डॉ. हरीश गज्जू CM के अतिरिक्त सचिव, विशाल शर्मा SDM हरोली

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को अवकाश के बावजूद प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच…

1 hour ago

आज का राशिफल: जानें किस राशि के लिए सोमवार शुभ रहेगा

आज का राशिफल 30 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

2 hours ago

स्मृतियों का ‘एहसास’: प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर हरोली में विशेष कार्यक्रम, RS बाली ने भी अर्पित किए श्रद्धासुमन

  Haroli:  डिप्‍टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…

16 hours ago

1500 मीटर अंडर 17 दौड़ में तन्मय शर्मा और रितिका ने जीतीं स्वर्ण पदक

  Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…

17 hours ago

ढलियारा कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा, एक दिवसीय कैंप आयोजित

  Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…

17 hours ago