हिमाचल

ग्रामफू से काजा कुंजुम दर्रा मार्ग का आज होगा संयुक्त निरीक्षण

केलांग: उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने सीमा सड़क संगठन के ग्रामफू कुंजम दर्रा काजा मार्ग बहाली में जुटे अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से आयोजित बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामफू से काजा वाया कुंजम दर्रा (14,931 फुट) ऊँचे मार्ग को बुद्ध वार 31 मई यानि आज संयुक्त निरीक्षण के उपरांत निर्णय के अनुसार ही आवाजाही के लिए खोला जाएगा |

संयुक्त निरीक्षण में सीमा सड़क संगठन 108 आरसीसी काजा से व 94 आर सी सी ग्रामफू के ऑफिसर कमांडिंग दोनों तरफ से छोटा दरा में प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस दल के साथ संयुक्त निरीक्षण के उपरांत निर्णय लेंगे | हालांकि यह मार्ग सीमा सड़क संगठन ने पिछले कल ही बहाल कर दिया था | लेकिन मार्ग में अवरोध व चौड़ीकरण के लिए सीमा सड़क संगठन की मशीनरी कार्य कर रही है |

राहुल कुमार ने बताया कि कल दोनों तरफ से अधिकारियों के संयुक्त निरीक्षण में वास्तविक स्थिति जांचने के उपरांत इस मार्ग पर हल्के व भारी वाहनों के आवाजाही का निर्णय लिया जाएगा और पुलिस विभाग द्वारा वाहनों की आवाजाही का शेड्यूल जारी किया जाएगा |

Kritika

Recent Posts

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज राजभवन में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट…

12 hours ago

कांग्रेस का रंग के आधार पर भारतीयां को बांटने का सपना नहीं होगा पूरा: भारद्वाज

धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने शाहपुर मंडल में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते…

12 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के लिए चार प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

धर्मशाला, 13 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि सोमवार को कांगड़ा-चंबा…

12 hours ago

डूबने वाला है मोदी सरकार के जुमलों का टाइटेनिक: गुरदीप सिंह सप्पल

AICC के प्रशासन प्रभारी और CWC के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने भाजपा पर निशाना…

12 hours ago

हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक सुभाष चंद मंगलेट भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए

हिमाचल प्रदेश के चौपाल से विधायक रहे हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के…

12 hours ago

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति की दो दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति शिमला में आज मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित करने के…

13 hours ago