Follow Us:

केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक ने की आत्महत्या? कमरे में लटका मिला शव

|

Teacher found dead in Sandhol: केंद्रीय विद्यालय संधोल में कार्यरत दिल्ली निवासी शिक्षक का शव उनके किराए के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान 32 वर्षीय गोपाल चंद के रूप में हुई है, जो पूर्वी दिल्ली के रहने वाले थे और पिछले चार वर्षों से केंद्रीय विद्यालय संधोल में कार्यरत थे।

जानकारी के अनुसार, गोपाल चंद छह महीने की मेडिकल लीव पर थे और बीते शुक्रवार को ही संधोल लौटे थे। शनिवार को जब उन्होंने देर तक दरवाजा नहीं खोला, तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो उन्हें शिक्षक का शव पंखे से लटका मिला।

पुलिस ने तत्काल मृतक के परिजनों को दिल्ली से बुलाया और सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उन्हें सौंप दिया। डीएसपी संजीव सूद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और पुलिस मामले की विस्तृत छानबीन कर रही है।