Follow Us:

कांगड़ाः मारंडा के केशव सूद बने नौसेना अधिकारी

मनोज धीमान |

जिला कांगड़ा के मारंडा में 21 साल के केशव सूद पासिंग आउट परेड में 21 साल के केशव सूद भी भारतीय नौसेना में अधिकारी बन गए। भारतीय नौसेना अकादमी ऐजेमला केरल में नौसेना प्रमुख एडमिरल कर्मबीर सिंह की उपस्थिति में आयोजित भव्य आयोजन हुआ। आधारशिला स्कूल दैहण से बारहवीं तक करने के उपरांत ही उनका चयन भारतीय रक्षा अकादमी में हो गया था। चार साल का कठिन शारीरिक और बौद्धिक प्रशिक्षण पूरा करने के उपरांत लेफ्टिनेंट के पद पर नवाज़ा गया।

केशव सूद के पिता कमल सूद क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वर्तमान में भारत विकास परिषद के प्रांत अध्यक्ष हैं और माता मीनाक्षी सूद गृहणी हैं। केशव ने बताया कि उन्हें नौसेना में जाने की प्रेरणा दादा किशोरी लाल सूद से मिली जो स्वयं भी नौसेना में थे। इस अवसर पर आधारशिला स्कूल के निदेशक राकेश खेर, प्रिंसिपल संजय खेर और क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त की और परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।