Categories: हिमाचल

मंडी: इंतजार खत्म, जून के आखिर में भिड़ेंगे इंटरनैशनल रेसलर

<p>हिमाचल प्रदेश के लोगों को रेसलिंग के जिस शो का बेसब्री से इंतजार था उसकी तारीख लगभग तय कर ली गई है। रेसलिंग का पहला शो हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में जून महीने के अंत में करवाया जाएगा। इसकी जानकारी खुद दीलिप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने मंडी में पत्रकारों को दी।</p>

<p>इससे पहले खली ने पड्डल मैदान का जायजा लिया और शो के लिए फाइनल किया। उन्होंने बताया कि शो की सही तारीख जल्द ही तय कर ली जाएगी। मगर, ये तय है कि शो जून महीने के अंत में हर हाल में करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शो में यूएसए और साउथ अफ्रीका के कई नामी रेसलर भाग लेंगे साथ ही द ग्रेट खली भी खुद रिंग में उतरकर अपनी ताकत दिखाएंगे। इसके साथ ही उनकी अकादमी के पहलवान भी इसमें अपना दमखम दिखाएंगे।</p>

<p>यह शो शाम को 5 बजे के बाद शुरू होगा और करीब पांच घंटों तक चलेगा। खली ने बताया कि जो शो मंडी में होगा वैसा शो अभी तक पूरे भारत में कहीं नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हिमाचल उनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि है इसलिए वो यहां पर इस प्रकार के शो करवाने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं। क्योंकि हर व्यक्ति विदेश जाकर ऐसे शो नहीं देख सकता। इसलिए यहां पर भी यह शो करवाने का प्रयास किया जा रहा है। खली ने बताया कि शो पूरी तरह से वैसा ही होगा जैसा टीवी में दिखाई देता है। इसके लिए पड्डल मैदान को पूरे उसी रूप में सजाया जाएगा और वैसा ही माहौल तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसका सारा खर्च वह खुद उठाएंगे और सरकार व प्रशासन अपनी इच्छा से इसमें सहयोग कर सकते हैं। वह किसी प्रकार के सहयोग की सरकार से डिमांड नहीं करेंगे।</p>

<p>खली ने बताया कि शो के लिए टिकट होगी और फ्री में इसे नहीं दिखाया जाएगा। लेकिन टिकट का दाम तय किया जाएगा ताकि लोग आसानी से इसे खरीद सकें और शो देख सकें। एक सवाल के जबाव में खली ने बताया कि अभी मंडी में अकादमी खोलने का उनका कोई विचार नहीं है। वह पहले यहां पर शो करवाना चाहते हैं और उसके बाद भविष्य में इस बारे में सोचा जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

14 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

14 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

15 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

15 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

16 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

16 hours ago