Categories: हिमाचल

किन्नौर: वन अधिकारों की मांग को लेकर रिकांगपिओ में निकाली विशाल रैली

<p>वन अधिकार समिति ने जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में अपनी मांगों को लेकर एक विशाल रैली निकाली। जिला वन अधिकार समिति के जिलाध्यक्ष जिया लाल नेगी एवं सचिव परमेशवर नेगी ने बताया कि लिप्पा गांव के व्यक्तिगत दावे में जो भी अपील की गई है उसका जिला वन अधिकार समिति पुरजोर समर्थन करती है और मांग करती है कि क़बायली क्षेत्रों के दावों को शीघ्र बहाल किया जाए।</p>

<p>गौरतलब है कि जिलाध्यक्ष जिया लाल नेगी और सचिव परमेशवर नेगी ने कहा की 15 दिसम्बर को जिला स्तरीय कमेटी की बैठक उपायुक्त किन्नौर की अध्यक्षता में हुई थी। इसमें 47 व्यक्तिगत दावों को खारिज किया गया है। इस बैठक में चुने हुए 3 प्रतिनिधियों के विरोध के बावजूद भी एक तरफा निर्णय लिया गया। जोकि पूरी तरह असंवैधानिक है।</p>

<p>उन्होंने बताया कि एसपी रिकांगपिओ को लिखित में अपनी आपत्तियां दी हैं और यह भी बताया है कि वन अधिकार कानून हमारे देश के संसद द्वारा पारित कानून है, जिसका उल्लंघन हकदारों के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन होगा क्योंकि किन्नौर एक अनुसूचित जनजातीय इलाका है। इस कानून के प्रावधानों में ये भी शामिल है की अनुसूचित जनजाति के दावेदारों को अपने अधिकारों से वंचित करने पर एससी/एसटी अत्याचार निवारण कानून का भी उल्लंघन होगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

17 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

17 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

18 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

18 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

19 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

20 hours ago