Follow Us:

किन्नौर भूस्खलन: 20 हुई मृतकों की संख्या, 10 लोग अभी भी लापता

पी. चंद |

किन्नौर के न्यूगलसेरी में हुए भूस्खलन में अब तक 20 लोगों के शव बरादम किये जा चुके हैं। हादसे के चौथे दिन सर्च अभियान के दौरान आज अभी तक तीन शव बरामद हुए हैं। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हो गयी है। हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 2 की हालत गंभीर है।

बताया जा रहा है कि HTRC बस में सवार 10 यात्री अभी भी लापता हैं जिनको तलाशने के लिए सर्च अभियान जारी है। लापता लोगों को तलाशने के लिए मशीनों का भी सहारा लिया जा रहा है।

http://samacharfirst.com/media/gallery/Samachar_First_-_advt_-_004_2021_08_14_172626.jpg

बता दें कि घटनास्थल पर अभी भी रुक रुक कर पत्थर गिर रहे हैं। जिसके चलते सर्च अभियान में रुकावट आ रही है। शुक्रवार को भी घटनास्थल पर पत्थर गिरने से एक एचआरटीसी की बस चपेट में आ गई थी। हादसे में बस में सवार 2 यात्री घायल हुए थे जबकि बस को भी काफी नुकसान पहुंचा है। 

http://samacharfirst.com/media/gallery/Samachar_First_-_advt_-_003_2021_08_14_172410.jpg