Follow Us:

स्पिति वासियों को किरेन रिजिजू की सौगात, काजा में खेल केंद्र और आइस हॉकी रिंग का शिलान्यास


➤ उच्च ऊंचाई खेल प्रशिक्षण केंद्र और आइस हॉकी रिंग की सौगात
➤ सड़क नेटवर्क डबल लेन करने की योजना की घोषणा



हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय संसदीय कार्य एवं जनजातीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को काजा में करोड़ों रुपये की बहुमूल्य विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। उनके साथ इस कार्यक्रम में मंडी सांसद कंगना रनौत और स्थानीय विधायक अनुराधा राणा भी मौजूद रहीं।

काजा में प्रधानमंत्री जन विकास योजना के अंतर्गत उच्च ऊंचाई खेल प्रशिक्षण केंद्र, आइस हॉकी रिंग तथा अत्याधुनिक खेल प्रशिक्षण केंद्र की सौगात दी गई। यह परियोजनाएं न केवल युवाओं के कौशल विकास को प्रोत्साहित करेंगी बल्कि इस दुर्गम जनजातीय क्षेत्र में खेल पर्यटन को भी बढ़ावा देंगी।

काजा पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री का पारंपरिक रीति से आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। अपने संबोधन में रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि ताबा से आगे सड़क की खस्ताहाल स्थिति के मद्देनजर इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जल्द ही निर्माण कार्य आरंभ होगा।

उन्होंने घोषणा की कि आने वाले कुछ वर्षों में शिमला से रामपुर होते हुए किन्नौर-लाहौल-स्पिति तक सभी मुख्य सड़कें डबल लेन की जाएंगी। इससे लोगों के जीवन स्तर में भी तेजी से सुधार होगा। केंद्रीय मंत्री ने स्पिति में होम स्टे कॉन्सेप्ट की भी सराहना करते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

कार्यक्रम में विधायक अनुराधा राणा ने अपने क्षेत्र की जनता को करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात देने पर केंद्र सरकार और मंत्री का आभार व्यक्त किया। रविवार को भी केंद्रीय मंत्री लाहौ