हिमाचल

परशु राम जयंती पर शिमला में ब्राह्मण सभा द्वारा कीर्तन भजन का आयोजन

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस वर्ष भी भगवान परशुराम का जन्म दिवस देश सहित हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया.

परशु राम जयंती की जयंती पर शिमला के मिडल बाजार में ब्राह्मण सभा द्वारा कीर्तन भजन और भंडारे का अयोजन किया गया.

इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज भी विशेष रुप से मौजूद रहे. सुरेश भारद्वाज ने कहा कि आज अक्षय तृतीया ,भगवान परशुराम जयंती और ईद जैसे त्यौहार पूरे राष्ट्र में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहे है.

हालांकि यह त्यौहार देशभर में अलग-अलग धर्म को मानने वाले लोगों के द्वारा मनाए जा रहे हैं. लेकिन सभी का मकसद एवं संदेश आपसी भाईचारे को बढ़ाना और प्रेम का प्रचार-प्रसार करना है.

हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान परशुराम का प्राक्टय प्रदोष काल में हुआ था और वह 8 चिरंजीवी पुरुषों में एक है. ऐसी मान्यता है कि भगवान परशुराम आज भी धरती पर मौजूद है.

Kritika

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

3 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

3 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

3 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

3 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

3 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

7 hours ago