Follow Us:

कृषि कानून को लेकर 25 से 31 जनवरी तक प्रदेश में महाजनसंपर्क अभियान चलाएगा किसान मोर्चा

पी. चंद |

बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश बबली की अध्यक्षता में शनिवार को बीजेपी कार्यालय दीपकमल में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में आज तक किए गए कार्यों की समीक्षा बारे और आगामी कार्यक्रम जो प्रदेश स्तर के होने है उनके बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर डा. राकेश शर्मा बबली ने बताया की भारत सरकार द्वारा जो कृषि विधेयक 2020 किसानों के हितों के लिए बनाया गया है। यह विधेयक पूरी तरह से किसानों के हक में है। इस बिल के द्वारा किसानों को किसी भी प्रकार का कोई नुक्सान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने किसानों के सभी प्रकार की मांगो को माना है और समय-समय पर सरकार किसानों के साथ बातचीत के माध्यम से सभी प्र्रकार के मुद्दों को सुलझाया गया है। 

लेकिन कुछ किसान संगठनों के द्वारा इस विधेयक को समाप्त करने के लिए लगातार मांग उठाई जा रही है जो कि किसी भी प्रकार से किसानों के पक्ष में नहीं है। इसलिए प्रदेश किसान मोर्चा प्रदेश स्तर पर 25 से 31 तारीख तक महाजनसम्पर्क अभियान चलाएगा जिसके द्वारा एक बार फिर से कृषि विधेयक बिल के पत्रकों को हर मण्डल स्तर पर बांटेगा। जिसके द्वारा आम जन को इस बिल के बारे में जानकारी दी जाएगा व लागों को अवगत किया जाएगा। यह पत्रक वितरण अभियान किसान मोर्चा दूसरे चरण में किया जा रहा है। पहले चरण का पत्रक अभियान पूरे प्रदेश भर में पूर्ण किया जा चूका है। इसके साथ ही इस अभियान तेज गती देने कि लिए प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया गया जिसे द्वारा प्रत्येक जिला की टीम मण्डल स्तर पर इस अभियान को तेज करने में यु़द्ध स्तर पर कार्य करेगी। 

राकेश बबली ने कहा कि इस प्रचार अभियान को प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चैहान व देवेन्द्र ठाकुर को प्रदेश का संयोजक बनाया गया है, जो पूरे प्रदेश में इस महाअभियान को चलायेंगे। इसके तहत जिला स्तरीय समीतियों का गठन भी किया गया और उनके संयोजकों की नियुक्तियां इस अभियान के तहत की गयी। किसान मोर्चा पूरे प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान चला रहा है। जिसके द्वारा पूरे प्रदेश भर में मण्डल स्तर पर 5 हजार हस्ताक्षर करवाने का लक्ष्य रखा गया है जो अतिशीघ्र पुरा करके महामहीम राज्यपाल महोदय के द्वारा भारत के माननीय प्रधानमंत्री जी को कृषि विधेयक बिल के पक्ष में भेजा जायेगा।