Follow Us:

किशन कपूर ने संसद में उठाया वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के पठानकोट में ठहराव का मुद्दा

समाचार फर्स्ट डेस्क |

कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद किशन कपूर ने लोकसभा के मौजूदा सत्र में हाल ही में शुरू की गई वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के पठानकोट में ठहराव का मुद्दा उठाया। उन्होंने संसद में बताया कि नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी तक चलने वाली वन्दे भारत एक्सप्रेस (22739)का पठानकोट में ठहराव किया जाए। यह गाड़ी दिल्ली के बाद अम्बाला, लुधियाना और फिर सीधे जम्मू रूकती है।

उन्होंने कहा कि पठानकोट हिमाचल का प्रवेश द्वार है और पठानकोट में काफी सैनिक इकाईयां हैं। हिमाचल के बहुत से लोग सेना में कार्यरत हैं और हिमाचल प्रदेश बहुत ही सुन्दर पर्यटन स्थल है। देश-विदेश से सैलानी हिमाचल प्रदेश में आते हैं। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में परम पूज्य दलाई लामा जी के दर्शन हेतु भी बहुत सारे बौद्ध अनुयायी हिमाचल आते हैं। उन्होंने कहा कि यदि पठानकोट में ठहराव किया जाता है तो इससे पर्यटन को भी लाभ होगा और सरकार का भी राजस्व बढ़ेगा।