<p>कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद किशन कपूर ने लोकसभा के मौजूदा सत्र में हाल ही में शुरू की गई वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के पठानकोट में ठहराव का मुद्दा उठाया। उन्होंने संसद में बताया कि नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी तक चलने वाली वन्दे भारत एक्सप्रेस (22739)का पठानकोट में ठहराव किया जाए। यह गाड़ी दिल्ली के बाद अम्बाला, लुधियाना और फिर सीधे जम्मू रूकती है।</p>
<p>उन्होंने कहा कि पठानकोट हिमाचल का प्रवेश द्वार है और पठानकोट में काफी सैनिक इकाईयां हैं। हिमाचल के बहुत से लोग सेना में कार्यरत हैं और हिमाचल प्रदेश बहुत ही सुन्दर पर्यटन स्थल है। देश-विदेश से सैलानी हिमाचल प्रदेश में आते हैं। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में परम पूज्य दलाई लामा जी के दर्शन हेतु भी बहुत सारे बौद्ध अनुयायी हिमाचल आते हैं। उन्होंने कहा कि यदि पठानकोट में ठहराव किया जाता है तो इससे पर्यटन को भी लाभ होगा और सरकार का भी राजस्व बढ़ेगा।</p>
<p> </p>
भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…
शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…
कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…
लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…
हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…
हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…