हिमाचल

बडूखर की कृति शर्मा एयर इंडिया में केबिन क्रू

हिमाचल की विधानसभा क्षेत्र इंदौरा की ग्राम पंचायत बडूखर की कृति शर्मा एयर इंडिया में केबिन क्रू बन गई है. इस होनहार बेटी ने अपनी इस उपलब्धि से परिजनों का नाम रोशन किया है। बता दें कि कृति शर्मा की सेकेंडरी एजुकेशन पब्लिक मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बडूखर में हुई थी।

उन्होंने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय चंडीगढ़ से की। उसके बाद ग्रेजुएशन और बीएड पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से की। छोटी उम्र में ही कृति के पिता विनोद कुमार भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। उनकी माता इंदु शर्मा का भी करोना की बीमारी के चलते निधन हो गया।

कृति शर्मा ने पहली बार ही एयर इंडिया में क्रू केबिन में प्रवेश पाया और हैदराबाद से अपनी ट्रेनिंग पूरी करके अब बंगलुरु से अपनी पहली उड़ान भरेंगी। यह होनहार बेटी अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत हैं।

Kritika

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

15 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

15 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

22 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

22 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

22 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

22 hours ago