हिमाचल

KSLF 2024: कसौली क्लब में होगी किशोर दा की यादगार जीवनी की चर्चा

Highlights

  • कसौली क्‍लब में खुशवंत सिंह लिटफेस्ट 2024 का आयोजन  18 से 20 अक्तूबर तक होगा

  • “Resilience and Renewal” सहनशीलता और पुनर्निर्माण रहेगा इस बार का  थीम

  • 13वें खुशवंत सिंह लिटफेस्ट देश विदेश की नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी

 

देश भर में टॉप टेन लिटफेस्ट में शामिल खुशवंत सिंह लिटफेस्ट का आयोजन इस बार 18 से 20 अक्तूबर तक होगा।”Resilience and Renewal” सहनशीलता और पुनर्निर्माण इसका थीम रहेगा।कसौली क्लब में आयोजित होने वाले 13वें खुशवंत सिंह लिटफेस्ट देश विदेश की नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी। यह एकमात्र लिटफेस्ट है, जो भारत के महान लेखक खुशवंत सिंह के नाम पर अधारित है। दुनिया में लंदन ही एक ऐसा देश है, जहां खुशवंत सिंह के नाम से लिटफेस्‍ट होता है।

खुशवंत सिंह के बेटे राहुल सिंह ने इसकी जानकारी दी है। उन्‍होंने बताया कि खुशवंत सिंह लिटफेस्ट 2024 का थीम इस बार सहनशीलता और पुनर्निर्माण “Resilience and Renewal” है। आसान शब्‍दों में कहें तो इस बार देश भर की हस्तियों में चर्चा चुनौतियों का सामना करने और नई शुरुआत करने के विचारों पर केंद्रित रहेगी। सहनशीलता का मतलब है कठिनाइयों से उबरने की क्षमता, जो कठिनाइयों के सामने मजबूती और दृढ़ संकल्प दिखाती है। यह तब हार न मानने के बारे में है, जब चीजें बहुत मुश्किल हो जाती हैं।पुननिर्माण नई शुरुआत या कुछ को फिर से जीवंत करने के बारे में है। चुनौतियों का सामना करने के बाद, यह पुनः निर्माण, सुधार और नई ऊर्जा और उम्मीद के साथ आगे बढ़ने का अवसर होता है। उन्‍होंने बताया कि अनिरुद्ध भट्टाचार्य की किशोर कुमार: द अल्टीमेट बायोग्राफी के साथ भारतीय सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक के लिए 70वें राष्ट्रीय पुरस्कार की जीत साहित्यिक उत्कृष्टता में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई है। इस बार भी अनिरुद्ध भट्टाचार्य की उपलब्धियों पर चर्चा होगी।

 

कसौली को दूसरा घर मानते थे खुशवंत


खुशवंत सिंह का कसौली के अप्पर मॉल रोड़ पर राज विला नाम से आज भी बंगला है, जिसमें वह अकसर आकर रहा करते थे। इसलिए वह कसौली को दूसरा घर मानते थे। ट्रेन टू पाकिस्तान जैसी कालजयी पुस्तक के हिस्से भी राज विला में लिखे थे।

 

2012 में हुई थी लिटफेस्‍ट की शुरूआत


खुशवंत सिंह द्वारा साहित्य के क्षेत्र में दिए गए योगदान व कसौली के प्रति लगाव को देखते हुए उनके बेटे व लेखक राहुल सिंह ने 2012 में ही अपने पिता के जिंदा रहते लिटफेस्ट शुरू कर दिया था।

 

 

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

14 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

14 hours ago

रैगिंग के आरोपी विद्यार्थी की बिना वारंट के होगी गिरफ्तारी, हो सकती है तीन साल की सजा

  Hamirpur:होटल प्रंबधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर की एंटी रैगिंग समिति की बैठक वीरवार को संस्थान…

14 hours ago

कोट और मटाहणी स्कूल की छात्राओं को समझाया तनाव प्रबंधन

  Hamirpur: महिला एवं बाल विकास विभाग ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट…

15 hours ago

लक्ष्य तय करें और उसके लिए कड़ी मेहनत करें

एसडीएम संजय स्वरूप ने बाहनवीं स्कूल के विद्यार्थियों को दी नसीहत महिला एवं बाल विकास…

15 hours ago

Nahan: NSUI ने दिल्ली गेट के समीप फूंका मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का पुतला

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी के मंत्री ने की थी बयान बाजी मंत्री…

17 hours ago