Follow Us:

कुलदीप राठौर ने कांग्रेसियों संग शहीद तिलक राज के परिजनों को दी सांत्वना

पी.चंद |

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने महासचिव केवल सिंह पठानिया, पूर्व विधायक अजय महाजन, पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार, कर्ण पठानिया, ब्लॉक् कांग्रेस कोषाध्यक्ष राजेश ठाकुर, सोशल मीडिया ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष विनय ठाकुर, संजय शर्मा ब्लॉक् कांग्रेस महासचिव, विवेक राणा ब्लॉक् कांग्रेस महासचिव, चंगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजन सिंह, अशोक भारती एवं कांग्रेस नेताओं के साथ शहीद तिलक राज के घर जाकर शहीद तिलक राज के माता-पिता, पत्नी और बच्चों को सांत्वना दी।

प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने शहीद के परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी शहीद तिलक राज के परिवार की हर संभव सहायता करेगी। उन्होंने कहा कि दुराना सड़क का नाम भी शहीद तिलक राज के नाम पर रखा जाए।