Categories: हिमाचल

सेब के दाम गिरने पर राठौर ने सरकार पर साधा निशाना, व्यापारियों से सांठ-गांठ के लगाए आरोप

<p>हिमाचल में इस बार सेब की बंपर फसल हुई है। बंपर पैदावार होने से सेब के दामों में भारी गिरवाट आई है। कांग्रेस ने सेब के दाम गिरने का ठीकरा सरकार पर फोड़ते हुई व्यापारियों से सांठ-गांठ के आरोप लगाए हैं।</p>

<p>कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि जीएसटी की मार बागवानों पर पड़ रही है। सेब के दामों में भारी गिरावट आई है। व्यापारियों को सरकार का संरक्षण मिला हुआ है और सरकार की व्यापारियों के साथ सांठ-गाठ है। सरकार बागवानों को सुविधा देने में पूरी तरह से फेल हो गई है। कई क्षेत्रों में सड़कें बंद होने से बागवानों का सेब सड़कों पर सड़ रहा है।</p>

<p>राठौर ने कहा कि जगह-जगह खोली गई सेब मंडियों में चारों ओर गंदगी फैली है। गंदकी के चलते पेयजल स्त्रोत दूषित हो रहे हैं, लेकिन एपीएमसी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। एपीएमसी केवल फीस वसूली का काम ही कर रही है। एपीएमसी को पैसे पंचायतों को देने चाहिए ताकि पंचायतें अपने स्तर पर साफ सफाई का काम देखें।</p>

<p>कुलदीप राठौर ने कहा कि सरकार को पहले से ही सेब सीजन को लेकर आगाह किया था, लेकिन सरकार ने कोई तैयारी नहीं की। इसका खामियाजा बागवानों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बरसात से किसान बागवानों को काफी नुकसान हुआ है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारी भेज कर बागवानों को राहत पहुचाएं।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

51 mins ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

1 hour ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

2 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

2 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

3 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

3 hours ago